Saturday, February 19, 2011

Ham Nisandeh Deshbhakt Hain......

सुशील अवस्थी "राजन", हम भारत वासी देशभक्त होते ही हैं,जब- जब देश पर कोई विपत्ति आयी हम सब एक होकर उससे भिड़े हैं,और उसे परास्त भी किया है /लेकिन ना जाने क्यों अब ऐसा लग रहा है कि भ्रष्टाचार हमको परास्त कर रहा है /यू.पी.ए.-2 की सरकार भ्रष्टाचारियों के सामने असहाय सी हो गयी है / उस पर बहाने बाजी ऐसी कि मानो गठबंधन की सरकार चलाकर मनमोहन जी देश पर बड़ा एहसान कर रहे हों /गठबंधन की सरकार चलाने का मतलब, भ्रष्टों के सामने हथियार डालना ...... यह कौन सा राजनैतिक धर्म है ? लोकतंत्र ही भारत की ताकत है ....और अब हमको आपको भी अपने वोट की ताकत से भ्रष्टाचारियों से लड़ना ही होगा/ राष्ट्र संचालकों के लड़खड़ाते कदम कह रहे हैं कि ऐ भारतवासियों इस विपत्ति से भी  देश को बचाने के लिए आगे आओ....... और अपने वोट कि ताकत से स्वाभिमानी भारत का निर्माण करो /

No comments:

Post a Comment