२६ जनवरी आ रही है,जन गण मन गाया जायेगा...... टी.वी. पर ध्वजारोहण.... सैनिकों का जादुई कदमताल..... कुछ अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन और बस हो गयी २६ जनवरी / क्या ....क्या मतलब इस एक छुट्टी का ?आम आदमी कहता है कि नेताजी करेंगे जो भी करना होगा क्योंकि वो हमारे प्रतिनिधि हैं ,हमने उन्हें वोट दिया है/नेता जी का मानना है कि शक्ति तो जनता में निहित है वो जो भी कराना चाहेगी जनमत बनाकर करवा लेगी /गणतंत्र दिवस का मतलब लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है /देशभक्ति का स्वरुप समय काल के अनुसार अलग - अलग होता है /जैसे आजादी से पहले देश के लिए जान न्योछावर करना देशभक्ति होता था, पर आज के नजरिये से देखा जाय तो देश के लिए मरने से ज्यादा देश के लिए जीना देशभक्ति है /क्या आप और हम कभी देश के लिए जिए क्या ....?घर परिवार बीबी बच्चो के लिए तो हम हमेशा जिए, पर देश के लिए .......?यदि इस गणतंत्र दिवस पर हम देश के लिए जीना सीख गए तो फिर यकीन मानिये राष्ट्र मंडल खेल कभी भ्रष्ट मंडल खेल नहीं बन सकेंगे,घोटालों का आदर्श स्थापित करने वाले कभी हमारे भाग्यविधाता नहीं बन सकेंगे /
शुभ संकेत यह है कि आस और उम्मीद कायम है ,जब हम बिहार , और गुजरात की तरफ देखते हैं / नरेन्द्र मोदी और नितीश कुमार देश के नायक बनने की ओर अग्रसर हैं, प्रदेश स्तर पर सकारात्मक कार्य करके, जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश स्तर के लायक भी नहीं बचे हैं नकारात्मक कार्य करके /हम और आपने सही काम करनेवालों को सराहा और पुरुष्कृत किया / हमारे पास वोट से बड़ी ताकत कोई नहीं है, हम अगर देश के बारे में सोचेंगे तो पाएंगे कि आम आदमी सिर्फ सही मतदान करके ,सही व्यक्ति का चयन करके बड़ी देश सेवा कर सकता है /हम जहाँ हैं वहां इमानदारी से कार्यसेवा करके भी हम वास्तविक देश सेवा कर सकते हैं/ क्या इस बार हम ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं ....बोलो न ....../ जय हिंद .....जय हिंद .....भारत माता की जय .../ आपका - सुशील अवस्थी "राजन"

No comments:
Post a Comment