(सुशील अवस्थी "राजन") करीब 17 महीने बाद यू पी के लोगों को अपनी राज्य सरकार का चयन करना होगा /क्या BSP बिहार के इतिहास को यहाँ दुहरा पायेगी ? या फिर कोई और पार्टी अपना साम्राज्य स्थापित करेगी...... यह देखने वाली बात होगी / आइये देखते हैं यू पी की जमीनी हकीकत / पहले बसपा की चर्चा की जाय...... तो कहा जा सकता है कि सबसे ताकतवर पार्टी के रूप में वही दिख रही है /एक सर्वमान्य नेता बहिन मायावती ,और कठोर अनुशासन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है / क्या एक बार फिर कोई ऐसा चमत्कार हो पायेगा जिससे यह पार्टी फिर से यू पी की सत्ता पर काबिज़ हो सके सोचना आसान है....../ बसपा कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई इसलिए दलित के मन में हमेशा माया का पूरा कार्यकाल देखने के कसक बाकी रही / अब कसक से ठसक तक सफ़र तय कर चुका दलित अरबों रुपया दलित महापुरुषों के नाम पर खर्च होते हुए देख चुका है /बेहतर जीवन स्तर या मूर्ति पत्थर ? दलित किसका चयन करता है देखने वाली बात होगी / क्रमशः जारी रहेगा .....
No comments:
Post a Comment