लोग कहते हैं कि....
होली के दिन दिल मिल जाते हैं,
दुश्मन भी गले लग जाते हैं |
यह चेतावनी कोई क्यों नहीं जारी करता कि ...
यदि लापरवाही से होली खेली,
दूसरों की देखा-देखी पानी की तेज़ धार झेली ...
तो बुड्ढ़े बीमार पड़ जाते हैं |
कहाँ दुश्मन गले मिले ?
ये तो फिल्म लोक की मुलायम-माया है ,
जो आज तक दर्शाती आ रही है कि...
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं |
पर यू पी के मुलायम तो
दुश्मनों के प्रति बगावती हो गए हैं |
सब सत्ता की माया का प्रभाव है ,
कि माया भी माया छोड़ने को तैयार नहीं |
सत्ता ही जब राजनीती की अपरिहार्यता बन जाय तो,
नीति विचार भी सड़ जाते हैं |
और आप कह रहे थे कि दुश्मन भी गले लग जाते हैं |
यदि ऐसा है तो इस्रायल और फलस्तीन मिल जाएँ गले |
भारत पाक .... ओबामा - ओसामा ....
कब आयेगी इनके गले मिलने वाली होली ...
आखिर कब ?
Bahut accha.........
ReplyDelete