आज कल बाबा रामदेव धन चर्चा में हैं /वो बात कर रहे हैं विदेशों में जमा किये गए काले धन की /तो कुछ लोग बाबा पर ही उंगली उठा रहे हैं /धन बड़े आकर्षण की चीज़ है /इसीलिए सारे देश का ध्यान बरबस ही उस धन की तरफ है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह आम आदमी के साथ छल करके विदेशो को भेजा गया है /
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ धन वापसी की चर्चा ही होगी या फिर इसे वापस भारत लाने का कोइ जतन भी किया जायेगा /यदि हाँ तो कब और कैसे ?कौन करेगा धन वापसी की पहल ?बाबा रामदेव,आडवानी या फिर कोइ और ?
बाबा जी ऐसा कुछ कर सकते हैं,इसमे मुझे कुछ नहीं पूरा संदेह है /अथाह धन अर्जित करने वाला व्यक्ति कभी इस तरह का काम नहीं कर सकता /हाँ इस तरह की चर्चाएँ गर्म करके अपना काम जरुर बना लेगा /बाबा जी ने अल्प अवधि में जितना धनार्जन किया है वह सीधे रास्ते से संभव नहीं है /बाबा जी भी काली कमाई के खेल में कहीं न कहीं शामिल अवश्य होंगे|
आडवानी जी इतना ऊल जुलूल पहले ही कह चुके हैं कि आम आदमी उन पर भरोसा ही नहीं करेगा|कभी जिन्ना महान ....तो कभी कुछ|उन्हें तो सिर्फ प्रधानमंत्री बनने कि जल्दी है,यह सारा देश जान चुका है |
No comments:
Post a Comment