घर कैसे पहुंचू .....?
रेलवे बेहाल है,
ट्रैक पर लेटे हैं जाट,
बड़ा बुरा हाल है|
सरकार का भी ....
अस्तित्व है,
ये बात अब लगती ठिठोली है,
मेरा मन पूंछ रहा है ....
आखिर ये कैसे होली है ...?
बोर्ड का इम्तिहान,
सपाइयों का आंदोलित हुडदंग,माया और मुलायम की..
सत्ता प्रेरित जंग..
सड़कों के किनारों से,
अबीर गुलाल गायब ....
भगदड़,आपाधापी,लाठी और गोली है |
मेरा मन पूंछ रहा है,
आखिर ये कैसी होली है?
विकीलीक्स के भारतीय रहस्योद्घाटन,
जापान के आंसू ...
भाजपा की बेबशी,
अपनी लहराती जीडीपी... और
नए वित्तीय वर्ष के संभावित आंकड़ें धांसू ....
पर आम आदमी की महंगाई से,
खाली हो गयी झोली है|
मेरा मन पूंछ रहा है,
आखिर ये कैसी होली है?
आखिर ये कैसी होली है?
विकीलीक्स के भारतीय रहस्योद्घाटन,
जापान के आंसू ...
भाजपा की बेबशी,
अपनी लहराती जीडीपी... और
नए वित्तीय वर्ष के संभावित आंकड़ें धांसू ....
पर आम आदमी की महंगाई से,
खाली हो गयी झोली है|
मेरा मन पूंछ रहा है,
आखिर ये कैसी होली है?
No comments:
Post a Comment