Sunday, December 26, 2010
25th vishal dangal-
लखनऊ,स्वर्गीय जयकरण पहलवान ,स्वर्गीय उस्मान खान एवं स्वर्गीय संतकंवर जीत सिंह स्मारक समाज कल्याण समिति द्वारा २५वां विशाल दंगल समर विहार कालोनी,में धूमधाम से संपन्न हुआ /देश व प्रदेश के नामी गिरामी पहलवानों की धमक भरी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार -चाँद लगा दिए /३७ जोरदार मुकाबलों की चर्चा आम लोगों की जुबान पर कायम है/सबसे बड़ी कुश्ती बनारस के राम प्रवेश और भीम यादव संत कबीर नगर की बीच हुई /जो कि बराबरी पर छुटी,जिसकी इनामी राशि दोनों में बराबर वितरित कर दी गयी /इस अवसर पर सांसद उन्नाव अनु टंडन की मौजूदगी उल्लेखनीय रही /सांसद का स्वागत कांग्रेसी नेता व् के.के.सी. के पूर्व अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने किया /सांसद उन्नाव ने इस आयोजन को राष्ट्रीय एकता की बड़ी मिशाल बताया और ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया /राजेश शुक्ल जी की उपस्थिति की चर्चा करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डा.देशदीपक पाल ने कहा कि श्री शुक्ल का सहयोग कार्यक्रम को लम्बे समय से मिल रहा है /मेयर डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ नगर निगम द्वारा एक स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की /उक्त अवसर पर स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही /रिपोर्ट- सुशील अवस्थी "राजन"/जुहेर तुराबी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment