"वोट देव" कहेंगे बाबा "राम देव"
आने वाले दिनों में बाबा रामदेव यदि आपसे वोट मांगते हुए दिख जाय तो आश्चर्य न करियेगा|राष्ट्रवादी मोर्चे के गठन की घोषणा बाद ये सब होना ही है|गोविन्दाचार्य को इस मोर्चे का संयोजक बनाया गया है|माना जा रहा है कि बाबा का मोर्चा आनेवाले 2012 के यू.पी विधान सभा चुनावो में माया से मोर्चा लेने के मूड में है|देखना दिलचस्प होगा कि जिन माया की माया मुलायम, राजनाथ, सोनिया,राहुल, न समझ सके उनसे बाबा कि फ़ौज कैसे निपटेगी|
वैसे बाबा की राजनीतिक पारी का इंतजार उत्तर प्रदेश की जनता बेशब्री से कर रही है| जानकारों का कहना है कि मुलायम से सत्ता लेकर यू.पी. की जनता ने माया को बुलाया था,ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति सुद्रढ़ की जा सके. लेकिन इसबार की माया की पारी काफी फीकी रही|जनता मुलायम को फिर से बुलाने के मूड में नहीं है|कांग्रेस के पक्ष में जनता जा रही थी,लेकिन भ्रष्टाचार की अखिल भारतीय श्रंखला की कड़ियाँ खुलने से जनता कांग्रेस को अपनाने की मुद्रा का परित्याग कर चुकी है|अगर कोई नया विकल्प न दिखा तो जनता मज़बूरी में सपा का दामन थाम सकती है|पर बाबा के आने से मामला कुछ और ही होगा|आओ बाबा आओ यू पी की सरजमी पर आपका हार्दिक स्वागत है|वैसे भी बाबा का सपना प्रधानमंत्री की सीट है,ऐसा लोग कहते हैं|बहन जी का भी सपना बाबा के ही सपने जैसा है,बाबा जी जरा संभाल के...|कहते हैं कि प्रधानमंत्री के पद का रास्ता यूपी की पगडंडियों से ही होकर जाता है|

baba ki chunauti na keval rajnitik partiyo se loha lena hoga balki unhe sant samaj se bhi sahyog chahiye hoga jo abhi tak prabhavi roop se nahi ho paa raha hai.
ReplyDelete