Wednesday, April 20, 2011

"CHIKITSA PARYTAN BHARAT ME...?

                                             चिकित्सा पर्यटन भारत में 
              अमरीकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपने देशवासियों से कहा है कि सस्ते इलाज के लिए भारत न जाएँ अमरीकी नागरिक|कारण... भारत ठीक-ठाक धन कमा रहा है,अमेरिकियों को सस्ती लेकिन बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराके|जानकार कहते हैं कि आनेवाले दिनों में भारत चिकित्सा पर्यटन का केंद्र बन सकता है|अमरीका अपने नागरिकों के लिए भारत से रोजगार जुटाने के लिए तो तैयार है,लेकिन भारतीय नागरिक अमरीका से कुछ कमा लें तो उसे दिक्कत होती है|इससे पहले ओबामा  एच-१बी वीजा ,और हेल्थ केयर बिल  को मंजूरी देकर भारत और भारतीयों को जोरदार झटका दे चुके हैं|अब भारत में इलाज न करवाने की बात कहकर उन्होंने जता दिया है कि वह और उनकी सरकार भारत और भारतीयों को किस नजर से देखती है|
             वैसे आम भारतीय यह जानकर  हैरान है कि अपने नागरिकों को बमुश्किल चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करा पा रहा अपना हिंदुस्तान,दुनिया का इलाज कर पा रहा है|ओबामा जी ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं,जिस दिन आपके नागरिकों का सामना लखनऊ के चिकित्सा विश्वविदयालय के सरकारी डाक्टरों से हुआ,उस दिन के बाद कोई अमरीकी भारत इलाज कराने नहीं आयेगा|जुबान पर गंदी गलियां,हांथों से मारपीट करने के लिए हमेशा तैयार,ऐसे डाक्टरों से इलाज करा रहा आम भारतीय,आपके नागरिकों की सेवा में सुसभ्य व सस्ते डाक्टर उपलब्ध करा रहा है,शायद यह बात आपको नहीं पता?अब क्या कष्ट है?बताइए न ओबामा जी ...?

No comments:

Post a Comment