माहौल चुनावी होइ रहा है |
खम्भे खम्भे लगी होर्डिंगे |
उप-विजेता पार्षद का चाल.....ढंग ....
सब हमसे कहि रहा है कि,
माहौल चुनावी होइ रहा है |
अंकल की चिंता और अंटी का प्यार
याद कर रहे हैं ,
सब संभावित प्रत्याशी होशियार ,
लुटेरा लाला भी अब आसानी से
उधार देई रहा है, क्योंकि ...
माहौल चुनावी होइ रहा है |
शेर की खाल ओढना चाहे गीदड़ सियार
अपराधी,अनपढ़ कालीचरना के घर भी अब
चंदनवा फेकी रहा छई-छई अख़बार |
रामहरख रिक्शावाला अब रोज़ सबेरे उठतै
वार्ड के नेतन का गन्दी-गन्दी गाली देई रहा है,क्योंकि ....
माहौल चुनावी होइ रहा है |
भूल न जाना जीतने के बाद का
पार्षद नानक का बदला व्यवहार|
पूरे वार्ड में फैला चिकन गुनिया का रोग,
भीषण गंदगी का बजबजाता अम्बार |
वोट का करना एकदम सही इस्तेमाल
फिर न कहना कि लोकतंत्र मा जनमानस
काहे नेतन कै मनमर्जी सहि रहा है,क्योंकि ...
माहौल चुनावी होइ रहा है |
(सुशील अवस्थी "राजन")
No comments:
Post a Comment