अन्ना हजारे ने आम आदमी को सचेत किया कि अपनी ताकत पहचानो|खुद को बेचारा मत समझो|लोकतंत्र में सर्वाधिक ताकत आम आदमी के ही पास है |राजनीतिक रूप से जागरूक बनो|आम आदमी के पास सबसे बड़ी ताकत वोट की ताकत है | सभी लोग मतदान के प्रति जागरूक हों |अपने वोट का सही इस्तेमाल करना सीखें व्यवस्था सुधर जाएगी |जाति-पाति,धर्म-मजहब,अगड़ा-पिछड़ा,की बातें करनेवालों को नकारिये योग्य व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि चुनिए तंत्र स्वतः लोकानुकूल हो जायेगा |
Sunday, April 10, 2011
Saturday, April 9, 2011
"ANNA K BAHANE"
ख़त्म हुआ अन्ना का अनशन
पर सोंचो ...कि अब होगा क्या
जनता में ज्वार उठा के |
उम्मीदों का भार उठा के |
अन्ना सो न जाना |
अन्ना कहीं खो न जाना |
२६/११ पर अन्ना,
जागे थे ऐसे ही |
पर परिणाम तो सोंचो अन्ना ....
देश का दुश्मन,
जिन्दा है |
सारा भारत शर्मिंदा है
कहीं ऐसा न हो ..
अन्ना फिर सो जाये गहरी नींद,
हिन्दू होगा तो होली,
मुस्लिम... तो मनाने लगे ईद |
जागे तो मानो कोई ड्यूटी बजानी है,
अन्ना जाग रहा है ,
यह बात सबको बतानी है |
नया वादा नया इरादा
लेकर अन्ना कही आये,
जल्दी....जल्दी जागते रहो, जागते रहो चिल्लाये,
अगरबत्ती मोमबत्ती लोबान सुलगाये |
अच्छा चलो... काम हुआ पूरा,
फिर सोने चला जाय |
अब ऐसा मत करो अन्ना,
जागो-सोओ के कारन लोग तुम्हे
शार्ट टर्म मेमोरी लॉस,
कहने लगे हैं |
जागते रहो अन्ना ,
देखो सुनो और कहते रहो अन्ना |
थक जाओ तो
शिफ्ट में ड्यूटी बजाओ अन्ना,
खुद सोओ तो अपने विश्वास पात्र भाई को जगाओ अन्ना |
वर्ना देश के दुश्मन काले अँगरेज़,
तुम्हारे जगने पर सोने की दुआ करेंगे |
थोड़ी देर काम रुकेगा,
फिर उतनी ही तेज़ी से
अपनी झोली भरेंगे |
फिर भी अन्ना
इसबार के तुम्हारे
जगराते ने
लुटेरो की नींद हराम की है|
" आजादी के बाद की, आजादी की लडाई "
दुनिया ने इसे यही उपाधि दी है | (सुशील अवस्थी "राजन")
Tuesday, April 5, 2011
MAHAUL CHUNAVI HOI RAHA HAI......
माहौल चुनावी होइ रहा है |
खम्भे खम्भे लगी होर्डिंगे |
उप-विजेता पार्षद का चाल.....ढंग ....
सब हमसे कहि रहा है कि,
माहौल चुनावी होइ रहा है |
अंकल की चिंता और अंटी का प्यार
याद कर रहे हैं ,
सब संभावित प्रत्याशी होशियार ,
लुटेरा लाला भी अब आसानी से
उधार देई रहा है, क्योंकि ...
माहौल चुनावी होइ रहा है |
शेर की खाल ओढना चाहे गीदड़ सियार
अपराधी,अनपढ़ कालीचरना के घर भी अब
चंदनवा फेकी रहा छई-छई अख़बार |
रामहरख रिक्शावाला अब रोज़ सबेरे उठतै
वार्ड के नेतन का गन्दी-गन्दी गाली देई रहा है,क्योंकि ....
माहौल चुनावी होइ रहा है |
भूल न जाना जीतने के बाद का
पार्षद नानक का बदला व्यवहार|
पूरे वार्ड में फैला चिकन गुनिया का रोग,
भीषण गंदगी का बजबजाता अम्बार |
वोट का करना एकदम सही इस्तेमाल
फिर न कहना कि लोकतंत्र मा जनमानस
काहे नेतन कै मनमर्जी सहि रहा है,क्योंकि ...
माहौल चुनावी होइ रहा है |
(सुशील अवस्थी "राजन")
Saturday, March 26, 2011
"BHARAT-PAK BHIDANT"
क्रिकेट का है ये विश्व युद्ध,
मोहाली है मैदान,
जीत के खातिर भारत-पाक
जरुर लड़ायेंगे जान |
जरुर लड़ाए जान,
नाम भी देश का होगा |
क्रिकेट को समझे युद्ध,
महा मूरख वह पोंगा |
एक की होगी विजय,
हार एक संग होगी ,
जो नहीं करे स्वीकार
बने वो मानस रोगी |
व्यक्ति हो या देश ,
उसी की दुर्गति होती |
तज के ठीक हालात ,
बने जो मानस रोगी |
क्रिकेट को समझो खेल
कभी न पीड़ा होगी|
बढाओ हौसला देश का
बनकर राष्ट्र के जोगी |
कह सुशील कविराय,
करौ न कौनिउ चिंता|
जितिहई अपनिन टीम,
अपन संग हवई सचिन"दा" |
Friday, March 25, 2011
"RAKESH KI GALTI KYA THI"
लखनऊ की सड़कों पर ऐसे कार चालक भी गाड़ी चला रहे हैं, जो छोटी से छोटी बात पर आप पर गाड़ी चढ़ा सकते हैं |घटना कल की है,मवैया चौराहे पर यातायात सिपाही राकेश सविता अपनी ड्यूटी पर था | चारबाग की तरफ से तेज़ गति से आ रही कार ने एक साईकिल सवार को ठोकर मार दी जिससे साईकिल सवार दूर जा गिरा |ड्यूटी पर तैनात सिपाही सविता ने कार के आगे खड़े होकर कार रोकनी चाही, पहले तो कार चालक ने गति धीमी की तो लगा की शायद वह गाड़ी रोकना चाहता है, पर सहसा गाड़ी की स्पीड अप्रत्याशित रूप से बढ़ी और देखते ही देखते राकेश को कुचलती हुई आँखों से ओझल हो गयी | अभी तक वह गाड़ी और ड्राईवर राजधानी पुलिस की पकड़ से दूर है | दिन दहाड़े ११ बजे घटी यह घटना कई सवाल जन्म दे गयी |
पहला सवाल यह , की राकेश के बीबी बच्चों का क्या होगा ? दूसरा की राजधानी पुलिस के पास ऐसे साधनों संसाधनों का आभाव है,जिससे ऐसी घटनाओ को अंजाम देनेवालों को चिन्हित किया जा सके | अरबों रुपया पत्थरों की मूर्तियों व पार्कों पर खर्च करनेवाली सरकार को सजीव मूर्तियों की भी चिंता करनी चाहिए |कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली सरकार को अपनी पुलिस को संसाधन भी उपलब्ध कराने चाहिए | नहीं तो कब तक राकेश अपनी जान की कुर्बानी देकर नौकरी करेंगे ?
Thursday, March 24, 2011
"WORLD CUP-2011;PRARTHANA.... DILAYEGI BHARAT KO VIJAY"
आइये ईश्वर से प्रार्थना करें कि भारत ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर सके | क्योंकि मुकाबला शुरू हो चुका है |अपनी टीम पर हम उतना ही भरोसा कर सकते हैं, जितना कि हम अपने नेताओ पर करते हैं |अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर तो नहीं कहा जा सकता है कि ये भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर सकेगी,पर करोड़ों भारतीय जीत का इंतजार कर रहे हैं ....यह सब जानते हुए |ठीक उसी अंदाज़ में कि दिल है कि मानता नहीं |करोड़ों लोगों की प्रार्थना और दुआ यदि रंग लाई तब ही भारत विजयी होगा |तो क्या कर रहे हो चलो दुआ करो .......
Tuesday, March 22, 2011
"JARA YAAD KARO KURBANI"
२३ मार्च भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीख है| भगत सिंह,सुखदेव, और राजगुरु का बलिदान दिवस है २३ मार्च....|ये शहीद आम अवाम के दिलो -दिमाग में आज भी जिन्दा हैं| भारत माता के इन वीर सपूतों को सम्पूर्ण भारत वासियों की तरफ से सुशील अवस्थी का सदर प्रणाम |धन्य है उनका बलिदान ...| इन शहीदों के कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम भी अपने देश को याद रखें बस.... इसके अलावा कुछ भी करना,कहना,लिखना ....निरर्थक है बकवास है|
Subscribe to:
Posts (Atom)
